Breaking NewsWorld

अल्बानिया की राजधानी तिराना में भूकंप से 21 लोगों की मौत

तिराना। यूरोपीय देश अल्बानिया की राजधानी तिराना में मंगलवार को आए भूकंप में 21 लोगों मौत हो गई। अल्बानिया सरकार के संचार विभाग के निदेशक एंड्री फुगा ने बताया कि इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.4 आंकी गई।

इसमें 350 लोग घायल हो गए हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र तिराना से उत्तर-पश्चिम शिजाक शहर में 30 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

फुगा ने बताया कि 45 लोगों को सुरक्षित बचाया गया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अल्बानिया ‘डेली न्यूज’ अखबार के अनुसार, भूकंप के कारण कई आवासीय इमारतें भरभराकर गिर गईं।

सभी मौतें इमारतों के नीचे दबने से हुईं। इससे पहले 1920 में भी अल्बानिया में खतरनाक भूकंप आया था, जिसमें करीब 200 लोगों की जान चली गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button