Breaking NewsNational

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने पर केजरीवाल ने किया मोदी सरकार का समर्थन

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केरजरीवाल ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाये पर मोदी सरकार का समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंन कहा की हम जम्मू कश्मीर के फैसले पर सरकार का समर्थन करते हैं।इससे हमें उम्मीद है कि राज्य में शांति और विकास होगा।

वहीं, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के संकल्प और इसे लद्दाख से अलग कर केंद्र शासित प्रदेश बनाने के विधेयक पर बसपा सहित बीजेडी और एआईएडीएमके ने केंद्र सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है। आम तौर पर कई मुद्दों पर बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नजर आने वाली मायावती की बसपा की ओर से सतीश चंद्र मिश्रा ने सरकार को समर्थन देने की घोषणा राज्य सभा में की।

 

वरिष्ठ इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने ट्वीट किया, यह लोकतंत्र नहीं है, यह अधिनायकवाद है, विडंबनाओं की करतूत, असुरक्षित शासक जो संसद के अंदर या बाहर भी उचित बहस नहीं करते हैं। इसके बाद लोगों ने रामचंद्र गुहा को ट्रोल कर दिया।

 

वहीं, बीजू जनता दल (बीजेडी) के राज्य सभा सासंद प्रसन्न आचार्य ने भी जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के फैसले का समर्थन किया। प्रसन्न आचार्य ने कहा- ‘आज सही मायनों में कश्मीर भारत का हिस्सा बना है। जिस दिन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भी भारत का हिस्सा बन जाएगा, उस दिन पूरा देश सरकार को बधाई देगा।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button