Breaking NewsNational

सपना चौधरी ने रखा राजनीति में कदम, भाजपा में हुई शामिल

नई दिल्ली। हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी आखिरकार आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गईं। रविवार को भाजपा के एक कार्यक्रम में सपना चौधरी के सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान, मनोज तिवारी, हर्षवर्धन सिंह जैसे कई सीनियर नेता मौजूद थे। बता दें कि आज राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान है। इसी कार्यक्रम में सपना चौधरी भाजपा की सदस्य बनीं।

20190707_124842

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 से पहले सपना चौधरी पर सस्पेंस बना हुआ था। पहले उनके कांग्रेस में आने की खबरें आई थीं। कुछ तस्वीरों के बाद कहा गया कि वह कांग्रेस में आ गई हैं। लेकिन फिर सपना खुद मीडिया के सामने आईं और उन्होंने इस खबर को गलत बताया। इसके बाद प्रचार के दौरान सपना चौधरी बीजेपी के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ देखी गईं।

उन्होंने दिल्ली की विभिन्न सीटों पर बीजेपी के लिए रोडशो में हिस्सा लिया था। अब आखिरकार पार्टी में शामिल हुईं। सपना चौधरी हरियाणा की पॉप्युलर सिंगर और डांसर हैं, वह बॉलिवुड की फिल्मों में भी आइटम सॉग्स कर चुकी हैं। इसके अलावा वह बिग बॉस में भी नजर आई थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button