Breaking NewsSports

विराट बने भारत के सबसे कामयाब टेस्ट कप्तान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने वेेस्टइंडीज को दो टेस्ट की सीरीज में 2-0 से हरा दिया। बतौर कप्तान विराट कोहली की यह 28वीं जीत है। वे भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले कप्तान बन गए। उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम 27 टेस्ट जीती थी। इस मामले में सौरव गांगुली तीसरे स्थान पर हैं। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया को 21 जीत मिली थी।

कोहली ने धोनी को सिर्फ 48 टेस्ट में ही पीछे छोड़ दिया। इस दौरान उन्होंने 28 टेस्ट जीतने के साथ 10 मैच ड्रॉ भी कराए। 10 टेस्ट में टीम को हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, धोनी के नेतृत्व में भारत ने 60 टेस्ट खेले थे। इस दौरान 18 टेस्ट में हार मिली थी और 15 ड्रॉ हुए थे।

कप्तान टेस्ट जीत हार ड्रॉ जीत%
विराट कोहली 48 28 10 10 58.33
महेंद्र सिंह धोनी 60 27 18 15 45.00
सौरव गांगुली 49 21 13 15 42.86
मोहम्मद अजहरुद्दीन 47 14 14 19 29.79
मंसूर अली खान पटौदी 40 9 19 12 22.50
सुनील गावस्कर 47 9 8 30 19.15

यही नहीं विदेशी जमीन पर भी जीत के मामले में भी कोहली भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में टीम विदेश में अब तक 13टेस्ट जीत चुकी है। गांगुली का रिकॉर्ड विदेश में 11 जीत का था। इस मामले में भी धोनी उनसे पीछे हैं। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया विदेश में सिर्फ 5 टेस्ट जीती थी।

विदेश में भारतीय कप्तानों का प्रदर्शन

कप्तान टेस्ट जीत
विराट कोहली 27 13
सौरव गांगुली 28 11
महेंद्र सिंह धोनी 30 6
राहुल द्रविड़ 17 5

यदि विराट कोहली की ही बात की जाये तो कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम अब तक कुल 101 अंतरराष्ट्रीय मैच जीती है। वे देश के तीसरे सफल कप्तान हैं। पहले स्थान पर 181 जीत के साथ महेंद्र सिंह धोनी हैं। मोहम्मद अजरुद्दीन ने 104 मैच जीते थे।

कोहली 100+ मैच जीतने वाले तीसरे कप्तान

कप्तान वनडे में जीत टेस्ट में जीत टी-20 में जीत कुल जीत
धोनी 110 27 41 181
अजरुद्दीन 90 14 104
कोहली 58 28 15 101

धोनी ने 2014 ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टेस्ट से कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद कोहली को नेतृत्व सौंपा गया था। उनकी कप्तानी में भारत ने अपने घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों को हराया। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका में 1-2 और इंग्लैंड में 1-4 से सीरीज में हार मिली थी। पिछले साल भारत ने ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी। दोनों देशों के बीच 71 साल के टेस्ट इतिहास में भारत की ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर पहली सीरीज जीत थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button