Ajab-GajabBreaking News

इंडोनेशिया की करेंसी में विराजमान हैं ‘गणेश’

नई दिल्ली। इस संसार में ऐसी बहुत सी चीजे हैं जो हमको हैरत में डालने को मजबूर कर देती हैं। ऐसी ही हैरान करने वाली है इंडोनेशिया की करेंसी। दुनिया में सर्वाधिक मुस्लिम जनसंख्या वाला देश इंडोनेशिया है और वहां की करेंसी में भगवान गणेश की फ़ोटो है। आंकड़ों के हिसाब से इंडोनेशिया में 80 प्रतिशत से ज़्यादा आबादी मुसलमानों की है, मगर वहां अभी भी हिन्दू संस्कृति का अनुसरण किया जाता है। इस देश की करेंसी को ‘रूपियाह’ कहते हैं। आपको ये जान कर आश्चर्य होगा कि इंडोनेशिया में 20 हजार के नोट पर इंडोनेशिया के पहले शिक्षा मंत्री ‘हजर देवांत्रा’ के साथ ‘भगवान गणेश’ की फोटो भी है।

दरअसल, भगवान गणेश को इंडोनेशिया में शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता माना जाता है। इसलिए वहां के नोटों में भगवान गणेश की तस्वीर है। कायदे से देखा जाए, तो नोट पर हजर देवांत्रा की फ़ोटो भी लगी है, देवांत्रा इंडोनेशिया की आज़ादी के नायक रहे हैं। इस वजह से उन्हें यह सम्मान मिला।

Advertisements
Ad 13

इंडोनेशिया जैसे देश में भगवान गणेश के अलावा कई देवताओं की पूजा की जाती है। ये हिन्दुस्तान की संस्कृति ही है, जिसकी छाप इंडोनेशिया में देखने को मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button