Breaking NewsNational

इसरो ने लाॅन्च किये 20 सैटेलाइट

नई दिल्ली/बेंगलुरु। भारत में आज 20 सैटेलाइट लॉन्च किये गये। एक साथ 20 सैटेलाइट लॉन्च कर इसरो ने बुधवार को अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। सुबह 9.25 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से पीएसएलवी-सी 34 लॉन्च किया गया। 26 मिनट 30 सेकंड में सभी सैटेलाइट स्पेस में पहुंचा दिए गए। इससे पहले 2008 में इसरो ने एक साथ 10 सैटेलाइट लॉन्च किए थे।

इस कारनामे के साथ ही भारत सिंगल मिशन में सबसे ज्यादा सैटेलाइट भेजने के अमेरिका-रूस के एलिट क्लब में शामिल हो गया है। अमेरिका ने 2013 में 29 और रूस ने 2014 में एक साथ 33 सैटेलाइट भेजे थे।

Advertisements
Ad 13

गौरतलब है कि इसरो के नए मिशन में अर्थ की निगरानी करने वाला इंडियन स्पेस शटल कार्टोसैट-2 (725 KG) शामिल है। इसमें गूगल की कंपनी टेराबेला का अर्थ इमेजिंग सैटेलाइट (स्काईसैट जेन2-1) भी है। इसरो अब तक 20 देशों के 57 सैटेलाइट लॉन्च कर चुका है।

इसरो ने अपने स्टेटमेंट में कहा, “एक साथ 20 सैटेलाइट लॉन्च कर हमने लैंडमार्क बनाया है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नितिन गडकरी ने इसरो की इस कामयाब लॉन्चिंग के लिए उसे बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button