Uttarakhand

गंगा में डूबने से दो बच्चों की मौत

हरिद्वार । गंगा में नहाने गए तीन बच्चों में से दो की पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों की डेड बॉडी बरामद हो गई है। इनमें से एक सुरक्षित बच गया है। जबकि एक कि तलाश जारी है।

डूबने वालों में दो सगे भाई अंकित रावत, अजय रावत और इनका साथ अजय चौहान था। दोनों भाईयों में से एक अंकित रावत 11 वर्षीय सही सलामत है लेकिन अंकित के बड़े भाई अजय रावत का अभी कुछ पता नहीं चल पाई। जबकि साथी अजय चौहान कि और बच्चों को डूबता देख उन्हें बचाने के लिए नदी में कूदे प्रमोद की लाश मिल चुकी है।

Advertisements
Ad 26

उधर अंकित और अजय कि मां सतेश्वरी को यह सूचना मिलने पर उन्होंने जहर खा लिया। उनकी हालत बेहद गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर पुलिस की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button