Breaking NewsEntertainment

दिव्यांका ने लिये विवेक संग सात फेरे

भोपाल। प्रसिद्ध टीवी कलाकार दिव्यांका त्रिपाठी ने अभिनेता विवेक दहिया संग सात फेरे ले लिये हैं। अब वे परिणय सूत्र में बंध गए हैं। इन दोनों ने दिव्यांका के भोपाल स्थित आवास पर अपने परिजन और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया।

दुल्हन के रूप में शोख लाल लहंगे और सोने के भारी आभूषणों में सजी दिव्यांका बेहद हसीन लग रही थींए जबकि दूल्हे मियां मरून और सुनहरे रंग की शेरवानी पहने थे। शादी की तस्वीरों को टीवी शो ष्ष्ये है मोहब्बतेंष्ष्ए के आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया।

Advertisements
Ad 13

नवविवाहित युगल चंडीगढ़ में एक रिसेप्शन और बाद में अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए मुंबई में एक पार्टी का आयोजन करेगा। युगल ने शादी से पहले की रस्मों संगीतए हल्दी और मेहन्दी की तस्वीरें भी शेयर कीं। दिव्यांका और विवेक की ष्ष्ये है मोहब्बतेंष्ष् की शूटिंग के दौरान मुलाकात हुई और दोनो ने पिछले साल सगाई की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button