Uttarakhand

पुलिस के अस्तबल का नाम होगा “शक्तिमान”

देहरादून। देहरादून में पुलिस के अस्तबल का नाम शक्तिमान अस्तबल रखा जाएगा। पुलिस लाइन के गेट नंबर-2 का नाम अब शक्तिमान गेट रखा जाएगा। इसके लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा गया है। भाजपा के विधानसभा कूच के दौरान 14 मार्च को पुलिस का घोड़ा शक्तिमान बुरी तरह से घायल हो गया था, जिसकी की गत दिवस उपचार के दौरान हार्ट फेल होने से मौत हो गई थी। भाजपा के विधानसभा कूच के दौरान शक्तिमान की टांग टूट गई थी, इसके बाद इन्फेक्शन के चलते उसकी टांग को काटना पड़ा था। इस मामले में भाजपा के मसूरी विधायक गणेश जोशी समेत तीन भाजपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज है।
इन दिनों सभी आरोपी जमानत पर रिहा हैं। शक्तिमान के लिए अमेरिका से कृत्रिम टांग मंगाई गई थी। कृत्रिम टांग लगाने के बाद से शक्तिमान की रोजाना पट्टी बदली जाती थी, जिसकी कि गत दिवस उपचार के दौरान हार्ट फेल होने से मौत हो गई थी। 14 वर्षीय शक्तिमान काठियावाड़ी देशी नस्ल का घोड़ा था। यह 18 मार्च 2006 को पुलिस में भर्ती हुआ था। शक्तिमान गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस परेड के अलावा राज्य स्थापना दिवस की रैतिक परेडों में अपने करतबों से खासी उपलब्धि हासिल कर चुका था। पिछले राज्य स्थापना दिवस की परेड में शक्तिमान द्वितीय कमांड कर चुका है। केंद्रीय मंत्री और पशु अधिकारों की पैरोकार मेनका गांधी ने पुलिस के घोड़े शक्तिमान की मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि अब पशुओं को पुलिस बल का हिस्सा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं शक्तिमान की मौत से बहुत दुखी हूं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। घोड़ों को अब हमारे पुलिस बल का हिस्सा नहीं होना चाहिए। पुलिस के अस्तबल का नाम शक्तिमान अस्तबल रखा जाएगा। पुलिस लाइन के गेट नंबर-2 का नाम अब शक्तिमान गेट रखा जाएगा। इसके लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा गया है।

Advertisements
Ad 13

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button