Breaking NewsUttarakhand

महिला का शव मिलने से हड़कम्प

देहरादून। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थल पर एक अज्ञात महिला का पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने महिला के शव को कब्ज़े में लिया।

प्राप्त समाचार के अनुसार शुक्रवार 8 जुलाई को नगर कोतवाली क्षेत्र की धारा चौकी पुलिस को सूचना मिली की राजपुर रोड पर होटल दीपशिखा के पास खाली पड़े प्लाट में एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ है।

Advertisements
Ad 26

इस सूचना पर धारा चौकी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पंहुचा। पुलिस ने महिला के शव को पेड़ से उतारकर शिनाख्त के प्रयास किये किन्तु तत्काल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार उक्त महिला की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के करीब है। मृतका का कद 5 फुट 4 इंच व रंग सांवला है। मृतक महिला ने हाथ एव गले मे पीली धातु की चेन एवं कड़े पहने है।

पुलिस मृत महिला की शिनाख्त समेत पूरे मामले की गहनता से जांच एवं पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button