Breaking NewsUttarakhand

महान समाज सुधारक ईश्वर चन्द्र विद्यासागर की जयंती पर उन्हें सादर नमन: डॉ. अभिनव कपूर

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध शिक्षाविद ईश्वर चन्द्र विद्यासागर जी के संघर्ष एवं वंचितों के उन्नयन व नारी सशक्तिकरण की दिशा में किए गए आपके प्रयास हमारे लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ईश्वर चन्द्र विद्यासागर की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में समाजसेवी एवं शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारतीय नवजागरण के अग्रदूत, महान समाज सुधारक व शिक्षाविद ईश्वर चन्द्र विद्यासागर जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं सादर नमन!

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- शिक्षाविद ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का जीवन शिक्षा, सेवा और सामाजिक सुधार का आदर्श उदाहरण है। सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आपके संघर्ष एवं वंचितों के उन्नयन व नारी सशक्तिकरण की दिशा में किए गए आपके प्रयास हमारे लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button