हरक सिंह पर रेप का मुकदमा दर्ज

देहरादून। उत्तराखण्ड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत का विवादों से चोली दामन का साथ है। हरक सिंह अक्सर महिलाओं को लेकर विवादों में घिरे नजर आते हैं। जो अब एक नये मामले में फंस गये हैं। कांग्रेस से बगावत कर भाजपा का दामन थामने वाले पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत बड़ी मुश्किल में पड़े दिख रहे हैं। पूर्वोत्तर की एक युवती की शिकायत पर हरक के खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग थाने में रेप का मुकदमा दर्ज हुआ है। युवती ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया है। उत्तराखंड सरकार में मंत्री रहते हुए हरीश रावत के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले हरक सिंह रावत अब खुद मुश्किल में घिर गए हैं। हरक सिंह रावत पर एक युवती ने दिल्ली के सफदरजंग थाने में हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
युवती पूर्वोत्तर राज्य असम की बताई जा रही है। महिला ने 2013 में भी हरक पर मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में मामला वापस ले लिया था। वहीं इस संदर्भ में जब हरक सिंह रावत से बात की गई तो उन्होंने मुकदमा दर्ज होने की जानकारी होने से इनकार किया। बताया कि उन्हें मीडिया के फोन आने पर ही इस मामले का पता चला है। हरक सिंह रावत के खिलाफ पहला मामला नहीं है। हरक सिंह रावत पर इससे पहले भी महिलाओं के शोषण के आरोप लगे हैं। इसके पहले इसी युवती ने हरक सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। हरक सिंह रावत पर इससे पहले भी महिलाओं के शोषण के आरोप लगे हैं। इसके पहले इसी युवती ने हरक सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था।
दिल्ली में एक युवती ने नौकरी देने के नाम पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। मामले की सीबीआई जांच कराई गई थी जिसके बाद हरक सिंह रावत को क्लीन चिट मिल गई थी। हरक सिंह रावत पर महिलाओं के शारीरिक शोषण के आरोप का यह कोई इकलौता मामला नहीं है। पांच छह महीने पहले मेरठ की महिला ने नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। हरक सिंह रावत पर लगे आरोप बेहद संगीन हैं। बहरहाल अब देखना ये होगा कि हरक सिंह रावत इन आरोपों के फंदे से अपनी गर्दन कैसे बाहर निकाल पाते हैं। क्या हर बार की ही तरह हरक सिंह इस बार भी बच निकलेंगे या इस बार उन्हें जेल की हवा खानी पड़ेगी, ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।