Breaking NewsNational

यमुना में नहाते वक़्त 11 युवकों पर हमला, जान बचाने के लिए 10 पानी में कूदे, पांच लापता

यमुनानगर। हरियाणा के यमुना नगर में यमुना में नहाने गए 11 युवकों पर दूसरे गुट के लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान नहा रहे युवकों पर ईंट-पत्थरों और धारदार हथियार से हमला किया गया। जिसके बाद युवक अपनी जान बचाने के लिए यमुना के गहरे पानी में उतरते गए। जब तक युवक पानी में नजर आते रहे दूसरे ग्रुप के लोग ऊपर से पत्थरबाजी करते रहे। एक युवक ने बताया कि- ‘हम 11 लोग थे जब हम नहा रहे थे तब कुछ लोग 10-11 बाइकों पर सवार होकर आए और हम पर हमला कर दिया। हम जान बचाने के लिए नदी में कूद गये। इस दौरान पांच लोग पानी में बह गए।’

पुलिस ने बताया कि- ‘यह आपसी रंजिश का मामला है। हमला करने वाले दूर से पत्थर मार रहे थे जिससे डरकर ये लोग पानी में कूद गए। कुछ लोगों को तैरना नहीं आता होगा इसलिए वह डूब गए। मृतकों की संख्या पर कुछ नहीं कह सकते। गोताखोरों को टीम शवों को ढूंढने में लगी है। बयान के आधार पर कार्रवाई करेंगे।’

Advertisements
Ad 13

अभी तक पांच युवक यमुना में लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी आयु 19 से 21 वर्ष के बीच में बताई जा रही है। इन सभी की गोताखोरों द्वारा तलाश की जा रही है। जगाधरी के रहने वाले इन युवकों में सन्नी, सुलेमान, अलाउद्दीन, साहिल व निखिल शामिल है। वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button