Breaking NewsEntertainment

47 के हुए नवाब साहब

मुम्बई। बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। सैफ का जन्म पटौदी के नवाब एवं पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के घर 16 अगस्त 1970 को दिल्ली में हुआ था। सैफ ने वर्ष 1993 में आई यश चोपड़ा की फिल्म ‘परंपरा’ से बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा था।

Advertisements
Ad 26

वर्ष 1993 में अपने करियर की शुरूआत करने के बावजूद भी वर्ष 2004 में आई ‘हम तुम’ में उन्होंने पहली बार किसी फिल्म में मुख्य अभिनेता की भूमिका निभाई। ‘हम तुम’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।

सैफ को वर्ष 2010 में पद्म श्री से भी नवाजा गया। ‘कल हो न हो’, ‘परिणीता’, ‘ओमकारा’, ‘दिल चाहता है’, ‘सलाम नमस्ते’ ‘लव आज कल’, ‘आरक्षण’, ‘कॉकटेल’ उनके करियर की मशहूर एवं हिट फिल्मों शामिल है। सैफ ने बॉलीवुड में अपनी अभिनय की पारी शुरू करने से पहले ही वर्ष 1991 में खुद से उम्र में 12 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी कर ली थी।
13 साल की शादी के बाद वर्ष 2004 में दोनों अलग हो गए थे। दोनों के दो बच्चे एक बेटी सारा अली खान और एक बेटा इब्राहीम अली खान है। अमृता से अलग होने के बाद सैफ ने वर्ष 2012 में खुद से 10 साल छोटी करीना कपूर से शादी की, दोनों का एक बेटा तैमूर अली खान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button