Breaking NewsUttarakhand

जीआरडी एकेडमी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

जीआरडी एकेडमी में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान स्कूल के विद्यार्थी काफी उत्साहित नज़र आये। स्कूल के बच्चों ने नन्हें हाथों में तिरंगा लहराकर गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर देशभक्ति गीतों पर स्कूल के बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।

देहरादून। जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर में लोकतंत्र का महापर्व 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित जीआरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका चौधरी एवं जीआरडी एकेडमी के प्रिंसिपल डॉ. अभिनव कपूर ने संयुक्त रूप से ध्वज फहराया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. प्रियंका चौधरी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, आज हम सब यहाँ भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के एक अत्यंत गौरवपूर्ण एवं पावन पर्व पर एकत्रित हुए हैं। यह दिन केवल एक औपचारिक तिथि नहीं है, बल्कि उस महान संकल्प, संघर्ष और दूरदृष्टि का प्रतीक है, जिसके बल पर भारत ने स्वयं को एक सम्प्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में प्रतिष्ठित किया।

वहीं कार्यक्रम के दौरान ध्वज फहराने के पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर ने सभी को लोकतंत्र के महापर्व 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन, 26 जनवरी 1950 को, भारत ने अपने संविधान को अंगीकार कर यह घोषणा की थी कि इस देश की सत्ता का अंतिम स्रोत उसकी जनता होगी। यह वह क्षण था जब सदियों की दासता के बाद भारत ने न केवल राजनीतिक स्वतंत्रता, बल्कि संवैधानिक स्वराज भी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान केवल कानूनों का संकलन नहीं है, बल्कि यह भारत की आत्मा, चेतना और चरित्र का दर्पण है। डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में निर्मित यह संविधान हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों से जोड़ता है। संविधान ने हमें अधिकार दिए हैं, परंतु उससे भी अधिक हमें हमारे कर्तव्यों का बोध कराया है।

Advertisements
Ad 26

जीआरडी एकेडमी में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान स्कूल के विद्यार्थी काफी उत्साहित नज़र आये। स्कूल के बच्चों ने नन्हें हाथों में तिरंगा लहराकर गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर देशभक्ति गीतों पर स्कूल के बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। जन-गण-मन और भारत माता की जयघोष के दौरान विद्यालय का पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में सराबोर नज़र आया।

इस अवसर पर सिमरन, रश्मी, सारिका डंग, मानसी, नीलम, अनीशा, सलोनी, शिवानी और मनीष आदि शिक्षकगण एवं विद्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button