Breaking NewsWorld

प्रवासी नाव डूबने से 100 से अधिक लोगों की मौत

पेरिस। लीबिया के तट पर इस महीने की शुरूआत में दो नौकाओं के डूब जाने की घटना में 20 बच्चों सहित 100 से अधिक प्रवासियों की मौत हो गयी। डॉक्टर्स विदआउट बॉडर्स (एमएसएफ) ने हादसे में जीवित बचे लोगों के हवाले से यह जानकारी दी है।

Advertisements
Ad 26

प्रत्यक्षदर्शियों ने एमएसएफ को बताया कि एक सितंबर को हवा वाली दो नौका लीबिया के तट से रवाना हुयी । इसके बाद यह हादसा हुआ। प्रत्येक नौका में 160-160 लोग सवार थे। एमएसएफ ने बताया कि प्रवासियों में सूडान, माली, नाइजर, कैमरून, घाना, लीबिया, अल्जीरिया और मिस्र के नागरिक शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button