Breaking NewsEntertainment

सामने आई सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ की पहली झलक

मुम्बई। सलमान खान जल्द ही अपने फैन्स के लिए फिल्म भारत ला रहे हैं। ऐसे में इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में 26 जनवरी को रिपब्लिक डे के खास मौके पर इस फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पटानी औऱ सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे। अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म का टीजर देखने के लिए फैन्स काफी उतावले हैं। ऐसे में फिल्म के प्रोड्यूसर ने एक वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में सलमान खान केप्री पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे फिल्म के टीजर की एक झलक माना जा रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अतुल ने कैप्शन दिया। कैप्शन में अतुल अग्निहोत्रि ने लिखा- ‘अब शुरू होता है काउंटडाउन…’। फिल्म के टीजर की एक झलक में तिरंगा लहराता हुआ दिखाया जाता है। वहीं बैकग्राउंड में ढोल नगाड़ों की आवाज सुनाई देती है। साथ ही बहुत सारे लोगों का शोर भी सुनाई देता है।

Advertisements
Ad 27

बता दें, इस फिल्म में पहले सलमान खान के साथ प्रियंका चोपड़ा भी अदाकारी कर रही थीं। लेकिन बाद में उन्होंने इस फिल्म से अपने पैर पीछे खींच लिये। बाद में सलमान की ये फिल्म कैटरीना की झोली में आ गिरी। सलमान खान ने इस बात का खुद ऐलान किया था कि फिल्म में अब कैटरीना कैफ मेन लीड में होंगी। फिल्म में दूसरी एक्ट्रेस दिशा पटानी भी हैं।

यहां देखें फिल्म की पहली झलक :-

[wonderplugin_gallery id=”64″]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button