Breaking NewsUttarakhand

भारतीय मजदूर संघ देहरादून ने जरूरतमंदों को वितरित की खाद्य सामग्री

देहरादून। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों एवँ कार्यकर्ताओं ने देहरादून में लॉकडाउन में फंसे जरूरतमंद एवँ गरीब लोगों को खाद्य सामग्री वितरित कर राहत प्रदान की। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री पंकज शर्मा ने कहा कि आज पूरी दुनिया करोना वायरस की भयंकर महामारी के खिलाफ लड रही है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदेश अनुसार पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। हम भारतीय मजदूर संघ के सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के इस साहसी कार्य की सराहना करते हुए लॉकडाउन का पूर्ण समर्थन और पालन करते है।

उन्होंने कहा- वैसे तो भारतीय मजदूर संघ देहरादून के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने स्तर पर रोज ही बेरोजगार हुए मजदूरों व उनके परिवारों के लिए कुछ न कुछ कर रहे हैं। वहीं इस ओर एक और कदम बढ़ाते हुए आज दुर्गा महाष्टमी के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ देहरादून के द्वारा अंकित विहार, महालक्ष्मी पुरम, मोथोरोवाला, देहरादून में मजदूरो को भोजन का समान वितरण किया। वहीं दूसरी ओर जिला सहमंत्री उज्जवल त्यागी व बसंत गुप्ता रोज रायपुर क्षेत्र में रोज मजदूर साथियों को भोजन करा रहे हैं।

Advertisements
Ad 27

पंकज शर्मा ने कहा कि आज मदद की सबसे ज्यादा जरुरत है उन मजदूर साथियों और उनके परिवारों को जो लॉकडाउन के चलते बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के कई साथी अपने स्तर पर बहुत से मजदूरो व उनके परिजनों को भोजन इत्यादि करा रहे हैं। भारतीय मजदूर संघ देहरादून उन सभी का तहदिल से धन्यवाद करता है। इसके साथ ही उन्होंने सभी को दुर्गाष्टमी और नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “माता रानी आप सभी को स्वस्थ व खुश रखें।”

इस अवसर पर जिलाअध्यक्ष आदर्श सकलानी, जिला मंत्री पंकज शर्मा, उपाध्यक्ष पदम सिंह धमांदा, आशा जिलाध्यक्ष आरती थापा, एवँ राहुल आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button