Breaking NewsUttarakhand

भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिकों व कर्मचारियों के मुद्दों पर कदम उठाने की मांग की

देहरादून। आज केंद्रीय श्रम संगठनों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस चर्चा पर श्रमिकों और कर्मचारियों के मुद्दे पर भारतीय मजदूर संघ ने सरकार से तत्काल कुछ कदम उठाने की मांग की। वीडियो कॉन्फ्रेंस संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय श्रम एंड रोजगार मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली से हुई। भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय महामंत्री विरजेश उपाध्याय ने 19 सूत्रीय मांगों पर चर्चा की।

श्रमिकों के प्लायन के संबंध में पंजीकरण डेटा बेस रिकोड तेयार करना चाहिए। अपने घर लौट रहे श्रमिकों को निशुल्क सुविधाएं प्रदान होनी चाहिए। हर माह की तरह सभी कर्मचारियों को 7 तारीख तक वेतनमान दे देना चाहिए।

केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते पर रोक लगा दी है। भारतीय मजदूर संघ महगाई भत्ते पर रोक लगाने पर एक तरफ निर्णय का पुरजोर विरोध करती है। ग्रीन व और ओरेंज जान में जहां सरकार कार्य शुरू करा रही है। 50% कर्मचारियों को बुलाना चाहिए।

Advertisements
Ad 13

होटल, सिनेमा, परिवहन, पर्यटक इत्यादी क्षेत्रों में विशेष रियायतें की घोषणा अतिशीध्र की जाये। छोटे, सूक्ष्म व लघु उद्योगों में कार्य करें कर्मचारियों के लिए सरकारी सब्सिडी द्वारा भुगतान किया जाना चाहिए। गांव इत्यादी श्रमिकों का पुनर्वास सरकार की प्रथम प्राथमिकता हो। उक्त जानकारी भारतीय मजदूर संघ देहरादून केे जिला मंत्री पंकज शर्मा के द्वारा दी गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button