Breaking NewsEntertainment

पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध सही: सोनाली

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में काम करने पर प्रतिबंध लगाने के निर्णय को यह कहते हुए सही ठहराया है कि दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों को देखते हुए यह समय की जरूरत है।

Advertisements
Ad 27

फिल्म उद्योग की एक संस्था द्वारा पाकिस्तानी कलाकारों पर लगाए गए प्रतिबंधों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘हमें (पीओके में आतंकी शिविरों पर) इस लक्षित हमले (सर्जकिल स्ट्राइक) के लिए अपनी सेना और सरकार पर बहुत गर्व है। यह एक अलग तरह की पहल थी।’

उन्होंने कहा, ‘फिल्म निर्माताओं की संस्था ने पहले ही उन्हें प्रतिबंधित कर दिया है। यदि वे आपके मित्र नहीं है और यदि आप कारोबार में रिश्तें नहीं तोड़ रहे हैं तो हर कारोबार रकना चाहिए। समय को देखते हुए यह हर किसी पर लागू होना चाहिए।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button