Breaking NewsUttarakhand
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रधानमंत्री ने दी बधाई

देहरादून/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी और मुख्यमंत्री व उनके मंत्रिमंडल के राज्य की उन्नति व समृद्धि की दिशा में काम करने की कामना की।
धामी के शपथ लेने के बाद मोदी ने ट्वीट किया, “श्री पुष्कर धामी और आज शपथ लेने वाले अन्य सभी लोगों को बधाई। उत्तराखंड की प्रगति व समृद्धि की दिशा में काम करने वाली इस टीम को शुभकामनाएं।”
Congratulations to (new Uttarakhand Chief Minister) Pushkar Singh Dhami and all others who took oath today. Best wishes to this team as they work towards the progress and prosperity of Uttarakhand: PM Modi pic.twitter.com/rmxYdAjEuA
— ANI (@ANI) July 4, 2021




