Breaking NewsUttarakhand

नरेंद्र मोदी सेना सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग ने कहा- संविधान की रक्षा करना हर भारतीय का फर्ज

देहरादून। नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर संगठन के कार्यालय में भारत के संविधान और उसके संरक्षण पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगठन के लोगो, शिक्षकों,छात्रों और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

नरेंद्र मोदी सेना सभा के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नरेंद्र मोदी सेना सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग ने कहा कि 26 नवंबर भारत के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

हमें इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने एक सुंदर संविधान तैयार किया , जिसमें देश के सभी लोगों को समान अधिकार दिए गए और कहा गया कि यह देश धर्म के आधार पर नहीं बल्कि संविधान के आधार पर शासन करेगा जहाँ प्रत्येक नागरिक को, उनके धर्म की परवाह किए बिना, बोलने की स्वतंत्रता, विचार की स्वतंत्रता और धर्म की स्वतंत्रता होगी।

20211102_153923

विकास गर्ग ने कहा कि आज हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि भारत दुनिया का एकमात्र देश है जिसके पास इतनी बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था है और हमें इसकी लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी सेना सभा से राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग ने कहा हमारे पूर्वजों ने इस देश के लिए कई बलिदान दिए हैं इसलिए देश का प्रत्येक व्यक्ति देश समान हकदार हैं और हम इसके संविधान की रक्षा करके ही यह अधिकार प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button