Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, पिछले 24 घंटे में सामने आए 1560 संक्रमित

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटों में 1560 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। आज देहरादून जिले में 537 संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 349472 हो गई है। प्रदेश की रिकवरी दर 96 प्रतिशत घट कर 95.05 प्रतिशत हो गई है। वहीं, सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 10.26 प्रतिशत पहुंच गई है। अब प्रदेश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 3254 हो गई है।

हरिद्वार में 303 , नैनीताल में 404, पौड़ी में 24, ऊधमसिंह नगर में 37, बागेश्वर में 13, अल्मोड़ा में 52, चमोली में 08, टिहरी में 28, चंपावत में 46, पिथौरागढ़ में 82, रुद्रप्रयाग में छह और उत्तरकाशी जिले में 20 जिले में एक संक्रमित मिले हैं। जबकि 270 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। इन्हें मिलाकर अब तक 332173 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

वहीं कैबिनेट सतपाल महाराज की शनिवार को कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और वह फिर से जनता के बीच सक्रियता से कार्य करेंगे। महाराज ने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में ली जाने वाली मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में भाग लेने गए थे। वापस आने पर जब उन्होने कोरोना जांच कराई तो पॉजिटिव पाए गए। शनिवार को दोबारा से जांच करवाने पर उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

नैनीताल में शनिवार को 61 लोग संक्रमित पाए गये। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। बता दें कि नैनीताल में नये साल के शुरू से ही कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं। शनिवार को शाम पांच बजे तक एक ही दिन में 61 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसमें से 27 लोग हाईकोर्ट परिसर के हैं। मल्लीताल के कोतवाल भी संक्रमित हैं। इसके अलावा दो पर्यटकों समेत तल्लीताल व मल्लीताल क्षेत्र के लोग शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button