Breaking NewsLifeNational

हथेली में हैं ये निशान, तो कभी नहीं होगी पैसों की कमी

सामुद्रिक शास्त्र में हथेली में कुछ निशान बहुत ही शुभ माने जाते हैं। इन्‍हीं चिन्‍हों और रेखाओं के आधार पर किसी भी व्‍यक्ति की किस्‍मत और व्यक्तित्व को आसानी से जाना जा सकता है। उस शख्स के भविष्य पर से रहस्य की चादर भी उठाता है। जानिए हाथ में किस तरह का चिन्ह आपको सौभाग्यशाली बनाती है।

हाथ में त्रिशूल के समान आकृति या चिन्ह

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली में रेखाओं की भिन्न-भिन्न बनावट के कारण त्रिशूल के समान आकृति या चिन्ह बना नजर आता है, उनके लिए ये बड़ा ही शुभ होता है।

त्रिशूल को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। अतः हाथ में त्रिशूल का चिन्ह होने से भगवान शिव की उस व्यक्ति पर कृपा बनी रहती है और उसके सारे कार्य भी सिद्ध होते हैं। ऐसे लोग बहुत ही भाग्यवान होते हैं। जीवन में इन लोगों का सुख- सौभाग्य हमेशा बना रहता है।

बना हो तराजू जैसा चिन्ह

जिन लोगों की हथेली में तराजू के समान आकृति या चिन्ह बना होता है, उनके लिये ये बहुत ही शुभ माना जाता है। हथेली में तराजू के समान निशान होना इस बात का संकेत देता है कि इससे व्यक्ति के जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं होगी। देवी मां की कृपा से उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी और परिवार की खुशियां भी बनी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button