Breaking NewsUttarakhand

संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के पुरोला क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। महिला के मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था, बदन पर कपड़े भी नहीं थे। ग्रमीण दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। महिला मजदूरी का कार्य करती थी। मृतक की उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है। मोरी और त्यूणी की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार, मोरी ब्लॉक के एक गांव की महिला की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। महिला के मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था। मृतक महिला यहां अकेली रहती थी। ग्राम प्रधान संजय राणा ने बताया कि महिला का पति पशु चिकित्सालय उत्तरकाशी में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है।

Advertisements
Ad 26

महिला की तीन बेटियां और एक बेटा है। सबकी शादी हो गई है। बेटियां अपनी ससुराल और बेटा अपने परिवार के साथ कहीं बाहर रहता है। पति ने भी दूसरी शादी कर रखी है। महिला यहां किराए के मकान में रहकर मजदूरी का कार्य करती थी।

महिला का मकान 2019 में दैवीय आपदा की भेंट चढ़ गया था। घटना का पता शुक्रवार सुबह आठ बजे लगा जब महिला बाहर नहीं दिखाई दी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मोरी और समीप के त्यूणी थाने को दी। दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। थानाध्यक्ष मोरी सतीश घिल्डियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला का पति भी उत्तरकाशी से आराकोट के लिए रवाना हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button