Breaking NewsNational

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से 10 किलोग्राम आरडीएक्स बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में 10 किलोग्राम आरडीएक्स बरामद किया गया है। नाकाबंदी के दौरान चेकिंग के वक्त पुलिस ने एक कार से इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटकों को बरामद किया है। कार से बम बनाने की सामग्री टाइमर सहित अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। कार से पुलिस ने तीन संदिग्ध शख्स को भी पकड़ा है।

Advertisements
Ad 26

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार में एक का नाम जुबेर, दूसरे का अल्तमस और तीसरे का नाम सैफ़ु उर्फ़ सफ़ुल्लाह है। सूत्रों के मुताबिक तीनों शख्स हरियाणा के रहनेवाले हैं और मध्य प्रदेश के रतलाम से विस्फोटक लेकर आ रहे थे। बताया जाता है कि तीनों सूफा नाम के संगठन से जुड़े हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button