Breaking NewsUttarakhand

चुनाव ड्यूटी से लौट रही कार खाई में गिरी

देहरादून। गुरूवार को गंगोत्री नेशनल हाईवे पर नालूपानी के पास एक दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में मातम पसर गया। जिसने भी इस हादसे की खबर को सुना उसका दिल दहल गया।

प्राप्त समाचार के अनुसार गंगोत्री नेशनल हाईवे पर नालूपानी के पास ऑल्टो कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि ऑल्टो कार सवार उत्तरकाशी से चिन्यालीसौड़ जा रहे थे। मृतक चुनाव ड्यूटी से वापस लौट रहे थे।

Advertisements
Ad 29

हादसे में प्रमोद कुमार निवासी विकासनगर, अभिषेक चौहान पुत्र मेहर सिंह डामटा की मौत हुई है। मृतक अभिषेक चौहान पीडब्ल्यूडी में जेई के पद पर तैनात थे। एसडीआरएफ और धरासू थाना पुलिस ने शवों को निकाला। दोनों शवों को उत्तरकाशी के जिला अस्पताल में ले जाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button