Breaking NewsUttarakhand

फातिमा शेख व सानिया मल्होत्रा ऋषिकेश में जलवे बिखेरते हूये

ऋषिकेश। सुपरहिट फिल्म दंगल में अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट व बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री फातिमा शेख व सानिया मल्होत्रा ने ऋषिकेश के निकट मोहन चट्टी पहुंचकर बंजी जंपिंग का लुत्फ उठाया।

बंजी जंपिंग, फ्लाइंग फॉक्स व जॉइंट स्विंग जैसी साहसिक गतिविधियों का संचालन करने वाली कंपनी जंप इन हाइट ने एक नया कीर्तिमान रचा है। यहां सात साल में 50000 लोग अब तक बंजी जंपिंग कर चुके हैं। आज पांच हजारवीं छलांग अभिनेत्री सानिया मल्होत्रा ने लगाई। वहीं, फातिमा शेख ने जाइंट स्विंग का लुत्फ उठाया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि उत्तराखंड पर्यटन और साहसिक पर्यटन की दृष्टि से तेजी से विकास कर रहा है।

इस तरह की गतिविधियां पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता रखती है। सानिया मल्होत्रा ने बताया कि फिलहाल वह कोई फिल्म नहीं कर रही हैं। हालांकि उन्हें काफी ऑफर आ रहे हैं। कोई अच्छा असाइनमेंट मिले तो वह निश्चित ही उस पर काम करेंगी। फातिमा शेख ने कहा कि उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां उन्हें खूब भाई हैं। भविष्य में जब भी समय मिलेगा वह यहां आएंगी। इस दौरान कंपनी के एमडी कर्नल मनोज कुमार, ऑपरेशन हेड देवेंद्र गोसाईं आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button