जनसेवा के कार्य कर समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई है अजय सोनकर ने
पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने अपने कार्यकाल के दौरान वार्ड संख्या 18 (पूर्व में वार्ड संख्या 14) में विकास कार्य करवाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। यही नहीं वर्तमान में पार्षद पद पर ना रहते हुए भी वे क्षेत्र में विकास करवाने की कवायद में जुटे नजर आते हैं।

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने जनसेवा के कार्य कर समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वे हमेशा ही पीड़ित लोगों और युवाओं की आवाज उठाते आये हैं। यहीं वजह है कि वे आमजन, विशेषतौर पर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं और युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं।
जनसेवी अजय सोनकर का कहना है कि समाजसेवा के कार्य करने के लिए ही वे राजनीति में आये हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवा के कार्य करके उनके मन को काफी सुकून मिलता है। उनका कहना है कि किसी पड़ित एवं हालात के मारे व्यक्ति को देख उनका मन पसीज जाता है और उसकी मदद किये बिना वे रह नहीं पाते हैं। कोई भी दुखियारा अपनी परेशानी लेकर उनके पास आता है तो वे उसकी सहायता का हर संभव प्रयास करते हैं।
पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने अपने कार्यकाल के दौरान वार्ड संख्या 18 (पूर्व में वार्ड संख्या 14) में विकास कार्य करवाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। यही नहीं वर्तमान में पार्षद पद पर ना रहते हुए भी वे क्षेत्र में विकास करवाने की कवायद में जुटे नजर आते हैं। उनके महान कार्यों की बदौलत वे क्षेत्रवासियों के बीच काफी लोकप्रिय एवं चहेते नेता बने हुए हैं।
उन्होंने कहा कि वे अपने स्तर से क्षेत्रवासियों को राहत पहुंचाने के लिए पूरी कोशिश करते हैं। वहीं वार्ड की जनता भी अपनी हर परेशानी के हल के लिए पूर्व पार्षद अजय सोनकर का ही दरवाजा खटखटाती हुई नजर आती है। कहना ना होगा कि क्षेत्र की जनता अजय सोनकर को पुनः अपने पार्षद के रूप में देखना चाहती है।




