Breaking NewsUttarakhand

‘विश्व शांति दिवस’ पर जनसेवी अजय सोनकर ने दिया विशेष संदेश

जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- शांति ही मानव कल्याण के लिए उत्तम मार्ग है। शांति से समाधान की यात्रा तय होती है और शांति को साधने के लिए व्यवहार-आचरण में संवाद, समन्वय, सहयोग एवं सद्भावना के संस्कारों का होना अत्यंत आवश्यक है।

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी, चुक्खुवाला क्षेत्र के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने ‘विश्व शांति दिवस’ पर आमजन को जागरूक करने हेतु विशेष संदेश दिया है।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- शांति ही मानव कल्याण के लिए उत्तम मार्ग है। शांति से समाधान की यात्रा तय होती है और शांति को साधने के लिए व्यवहार-आचरण में संवाद, समन्वय, सहयोग एवं सद्भावना के संस्कारों का होना अत्यंत आवश्यक है। देश तथा संपूर्ण विश्व में शांति और भाईचारा बना रहे इसी कामना के साथ सभी को ‘विश्व शांति दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Advertisements
Ad 29

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने कहा कि दुनिया भर में हिंसा और संघर्षों को रोकते हुए शांति को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 21 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस या विश्व शांति दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ पर विश्वास करने वाली महान सनातन संस्कृति में शांति का संकल्प अंतर्निहित है। आइए, सत्य, अहिंसा व प्रेम का संदेश देते भारतीय जीवन मूल्यों का अनुसरण कर ‘विश्व-ग्राम’ में शांति की स्थापना में सहयोगी बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button