भारतीय स्वतंत्रता सेनानी कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि: अजय सोनकर
पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा- भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय के लिए समर्पित कर दिया और इस दिशा में अनेक प्रयास किए। उनका जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ़ घोंचू भाई ने भारतीय स्वतंत्रता सेनानी व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने कहा- गरीबों, पिछड़ों व वंचितों की सशक्त आवाज, सामाजिक समरसता के प्रतीक एवं कुशल राजनीतिज्ञ, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, भारतरत्न से सम्मानित जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा- सामाजिक समरसता के प्रतीक, जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय के लिए समर्पित कर दिया और इस दिशा में अनेक प्रयास किए। उनका जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।