Breaking NewsUttarakhand

महादेवी वर्मा की जयंती पर जनसेवी अजय सोनकर ने किया नमन

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने कहा- महादेवी वर्मा जी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक वेदना, महिला सशक्तिकरण एवं सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जनमानस को जागरूक किया।

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने छायावादी युग की प्रमुख कवयित्री, ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित महादेवी वर्मा की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- आधुनिक युग की मीरा, हिंदी साहित्य में छायावादी युग की प्रमुख कवयित्री, ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित महादेवी वर्मा जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन!

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने कहा- महादेवी वर्मा जी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक वेदना, महिला सशक्तिकरण एवं सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जनमानस को जागरूक किया। उनकी कृतियाँ आज भी हमें समाज सुधार तथा आत्मचिंतन की प्रेरणा देती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button