Breaking NewsUttarakhand
Weather Update: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी, मैदानी क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी
Uttarakhand Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों ने आज उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज (शनिवार) भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चमोली और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
जबकि अन्य पर्वतीय इलाकों में बिजली चमकने व तेज हवा चलने के साथ तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं। वहीं, मैदानी जिले हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश व तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं।




