Breaking NewsWorld

67 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 3820 लोगों को किया गया रेस्क्यू

67 मंजिला इमारत में आग लगने से चीख-पुकार मच गई। स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन टीम की मदद से इमारत में रहे 3820 लोगों को बाहर निकाला गया। कई घंटों बाद इमारत में लगी आग पर काबू पाया गया।

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में दुबई शहर के मरीना में 67 मंजिला एक इमारत में भीषण आग लग गई। दुबई मीडिया कार्यालय (DMO) ने शनिवार को यह जानकारी दी। डीएमओ के मुताबिक, शुक्रवार देर रात इमारत में आग लगने के बाद मरीना पिनाकल के 764 अपार्टमेंट में रहने वाले सभी 3,820 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

आसमान में धुएं का छाया काला गुबार

67 मंजिल इमारत में लगी आग का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि आग नीचे से बिल्डिंग में ऊंचाई की ओर बढ़ रही है। बिल्डिंग में से धुएं का काला गुबार उठ रहा है। जो भी शख्स बिल्डिंग में लगी आग को देखा, वह सब दंग रह गया।

6 घंटे बाद आग पर पाया गया काबू

खलीज टाइम्स अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, दुबई सिविल डिफेंस की टीमों ने छह घंटे की कड़ी मेहनत के बाद इमारत में लगी आग पर काबू पा लिया। डीएमओ ने कहा कि अधिकारी प्रभावित लोगों के लिए अस्थायी आवास की व्यवस्था करने हेतु भवन के डेवलपर के साथ मिलकर काम कर रहे हैं तथा उनकी सुरक्षा और राहत कार्यों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

Advertisements
Ad 26

अस्थायी आवास की हो रही व्यवस्था

डीएमओ ने कहा कि अधिकारी प्रभावित लोगों के लिए अस्थायी आवास की व्यवस्था करने के लिए भवन के डेवलपर के साथ मिलकर काम कर रहे हैं तथा उनकी सुरक्षा और भलाई को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके साथ ही डीएमओ ने कहा कि विशेष इकाइयों ने मरीना पिनेकल के 764 अपार्टमेंटों से सभी 3,820 लोगों को बिना किसी चोट के सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया।

इसी इमारत में पहले भी लग चुकी है आग

बता दें कि इसके पहले भी मरीना पिनेकल, जिसे टाइगर टॉवर के नाम से भी जाना जाता है। उसमें आग लग चुकी है। खलीज टाइम्स के अनुसार, मई 2015 में रसोई में आग लगने से 47वीं मंजिल पर आग लग गई थी, जो दुबई सिविल डिफेंस द्वारा काबू पाने से पहले 48वीं मंजिल तक फैल गई थी। (भाषा के इनपुट के साथ)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button