Breaking NewsUttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की कड़ी मेहनत, समर्पण और नेतृत्व क्षमता से उत्तराखंड राज्य नित विकास की नयी ऊंचाईयों की ओर अग्रसर है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी को प्रदेश के मुख्य सेवक के रूप में सेवा, समर्पण और शुचिता के चार वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और राज्य ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

Advertisements
Ad 27

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की कड़ी मेहनत, समर्पण और नेतृत्व क्षमता से उत्तराखंड राज्य नित विकास की नयी ऊंचाईयों की ओर अग्रसर है। आपके नेतृत्व में उत्तराखंड ने विकास, सुशासन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की नई ऊँचाइयों को छुआ है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तराखंड शीघ्र ही एक विकसित राज्य के रूप में अपनी सशक्त पहचान स्थापित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button