Breaking NewsUttarakhand

चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, 125 किलो डायनामाइट के साथ तीन गिरफ्तार

राजधानी देहरादून में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ। 125 किलो डायनामाइट के साथ तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

देहरादून। सघन चेकिंग अभियान के दौरान थाना त्यूणी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऑल्टो कार से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। चेकिंग के दौरान वाहन से 125 किलोग्राम डायनामाइट, दो डब्बे डेटोनेटर, लाल तार का रोल और एक बंडल बत्ती बरामद हुई।

कार सवार आरोपी विस्फोटक ले जाने के वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। तीनों आरोपी रिंकू, रोहित और सुनील को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना त्यूणी में विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि प्रदेशभर में पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए है। इसी क्रम में पूरे उत्तराखंड में पुलिस के द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button