Breaking NewsUttarakhand

इंदिरा कॉलोनी वार्ड की पार्षद वंशिका सोनकर ने किया विशेष बैठक का आयोजन

बैठक के दौरान पार्षद वंशिका सोनकर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए भाजपा संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए कार्य करने के अपने संकल्प को दोहराया।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने अपने पिता पूर्व पार्षद अजय सोनकर के इंदिरा कॉलोनी स्थित कार्यालय में भाजपा करनपुर मंडल के अध्यक्ष राहुल लारा का स्वागत किया। इस दौरान एक विशेष बैठक का आयोजन भी किया गया।

पूर्व पार्षद अजय सोनकर के इंदिरा कॉलोनी स्थित कार्यालय में शनिवार शाम पार्षद वंशिका सोनकर, उनके पिता अजय सोनकर एवं समर्थकों ने भाजपा करनपुर मंडल के अध्यक्ष राहुल लारा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण विषयों को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान भाजपा करनपुर मंडल अध्यक्ष राहुल लारा द्वारा क्षेत्र में बीजेपी संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया। वहीं इंदिरा कॉलोनी वार्ड के विकास के लिए विशेष योजनाएं बनाकर कार्य करने को लेकर भी चर्चा की गई।

Advertisements
Ad 27

बैठक के दौरान पार्षद वंशिका सोनकर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए भाजपा संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए कार्य करने के अपने संकल्प को दोहराया एवं इंदिरा कॉलोनी वार्ड में अपने द्वारा किये जा रहे कार्यों व भविष्य की योजनाओं के विषय में भी जानकारी दी।

बैठक के दौरान भाजपा करनपुर मंडल अध्यक्ष राहुल लारा एवं पार्षद वंशिका सोनकर के अलावा भाजपा करनपुर मंडल के कोषाध्यक्ष अजय सोनकर (घोंचू भाई), सेमपाल गहलोत, अमित टांक, मुकेश कुमार, हरिशंकर मिश्रा एवं शिव शंकर बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button