Breaking NewsNational

कृषि विभाग का अधिकारी निकला धनकुबेर, छापेमारी में खुली पोल

कृषि विभाग के एक अधिकारी के पास से बेहिसाब नकदी और आभूषण मिलने से हड़कंप मच गया है। लोगों का सवाल है कि एक कृषि अधिकारी कैसे इतनी अकूत संपदा कमा सकता है?

बेंगलुरु। कर्नाटक से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 8 सरकारी कर्मचारियों पर कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा है। बेंगलुरु के अलावा मैसुरु, कलबुर्गी, कोप्पल और मडिकेरी में कार्यवाही चल रही है। इस दौरान कृषि विभाग के एक अधिकारी के पास से बेहिसाब सोने के आभूषण और नकदी पाई गई है।

क्या है पूरा मामला?

कृषि विभाग में असिटेंट डायरेक्टर के पद पर काम करने वाले एक अधिकारी के घर से बेहिसाब सोने के आभूषण और नकदी पाई गई है। अभी ये नहीं पता लगा कि इस संपत्ति का बाजार मूल्य क्या है लेकिन जो तस्वीर सामने आई है, उसे देखकर लगता है कि इस ज्वैलरी की कीमत काफी अधिक है।

Advertisements
Ad 27

ओडिशा में इसी महीने की शुरुआत में मिला था एक और धनकुबेर

जुलाई महीने की शुरुआत में ही ओडिशा में एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर विजिलेंस विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा था, जिसमें बेहिसाब पैसा और संपत्ति मिली थी। हाल ये था कि बेड के नीचे लॉकर में भी कैश रखा हुआ था, जबकि कई जगहों पर जमीन और मकान का पता चला था।

छापे के दौरान इस अधिकारी के पास से संबलपुर वाले मकान में बेड के नीचे एक लॉकर में छुपाकर रखे गए6,57,500 रुपए कैश मिले थे। 4500 स्क्वेयर फीट का दो मंजिला मकान जिसमें नीचे की मंजिल पर अधिकारी की पत्नी द्वारा संचालित ब्यूटी पार्लर मिला था। ब्रजराजनगर यूनिट-2 में 6300 स्क्वेयर फीट का एक और दो मंजिला मकान मिला था। लाहांदाबुड़ (झारसुगुड़ा) में दो मकान मिले थे। 900 स्क्वेयर फीट का मार्केट कॉम्प्लेक्स जिसमें 4 दुकानें थीं। 9 हाई वैल्यू प्लॉट – जिनमें 1 संबलपुर में , 1 ब्रजराजनगर में, 6 संबलपुर के बाहरी इलाके में और 1 बड़माल (झारसुगुड़ा) में थे। करीब 300 ग्राम सोना मिला था और बैंक में 20 लाख से अधिक की जमा राशि मिली थी। इसके अलावा अधिकारी के पास 1 कार (स्विफ्ट डिजायर) और 2 दोपहिया वाहन मिले थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button