Breaking NewsUttarakhand

क्षेत्रवासियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाने का कार्य कर रही हैं पार्षद वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं जच्चा-बच्चा के पोषण के लिए मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट की योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत मां और शिशु के लिए सामान दिया जाता है, जिससे उन्हें न सिर्फ पोषण मिलता है बल्कि उनकी स्वच्छता का भी ध्यान रखा जाता है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर अपने क्षेत्र में निरंतर जनता की सेवा में जुटी हैं। अपने इसी प्रयास के चलते वे क्षेत्रवासियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाने का कार्य कर रही हैं।

पार्षद वंशिका सोनकर वार्ड की जनता की सभी परेशानियों को दूर करने का प्रयास कर रही हैं। क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या होने पर वे तुरंत सहायता करने पहुंच जाती हैं और जनता की समस्याओं के निवारण की कोशिशें करती हैं।

पार्षद वंशिका सोनकर ने हाल ही में अपने वार्ड में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की थी। यह किट महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग उत्तराखंड द्वारा वार्ड की गर्भवती महिलाओं और जच्चा-बच्चा को वितरण हेतु भेजी गई थी।

Advertisements
Ad 27

पार्षद वंशिका सोनकर ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं जच्चा-बच्चा के पोषण के लिए मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट की योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत मां और शिशु के लिए सामान दिया जाता है, जिससे उन्हें न सिर्फ पोषण मिलता है बल्कि उनकी स्वच्छता का भी ध्यान रखा जाता है।

पार्षद वंशिका सोनकर ने वार्ड की सभी महिलाओं को सूचित करते हुए कहा कि जिन महिलाओं को महालक्ष्मी किट नहीं मिल पायी हैं वे महालक्ष्मी किट प्राप्त करने के लिए अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, टीकाकरण कार्ड, स्थाई निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, अस्पताल की डिस्चार्ज स्लिप एवं बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र सहित सभी दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ उनसे संपर्क कर सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button