Breaking NewsUncategorizedUttarakhand

भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर किया नमन

युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा कि सुषमा स्वराज जी अपने कार्यों और विचारों के माध्यम से हम सबके हृदय में एक पवित्र प्रकाश पुंज की भांति अनंत काल तक देदीप्यमान रहेंगी।

देहरादून। देश की महान नेत्री, राष्ट्र एवं समाज की उन्नति के लिए जीवनभर कार्य करने वालीं, स्वर्गीय सुषमा स्वराज की आज छठवीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर देश उन्हें याद कर नमन कर रहा है। सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने भी उन्हें याद किया।

सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया। इस दौरान जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सुषमा स्वराज जी के मंगल विचारों की पुण्य ज्योत जनसेवा के पथ को आलोकित कर राष्ट्र व समाज सेवा के लिए सदैव हमें प्रेरित करती रहेगी।

Advertisements
Ad 27

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि सुषमा स्वराज जी को इस दुनिया से विदा हुए छह वर्ष बीत गये, लेकिन आज भी लगता है कि वह हमारे बीच यहीं कहीं हैं। उनमें कुशल प्रशासक का गुण तो था ही, उनके व्यवहार में मां की ममता और बहन का प्यार भी स्पष्ट झलकता था।

उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज जी अपने कार्यों और विचारों के माध्यम से हम सबके हृदय में एक पवित्र प्रकाश पुंज की भांति अनंत काल तक देदीप्यमान रहेंगी। राष्ट्र एवं समाज की उन्नति के लिए जीवन की अंतिम सांस तक कार्य करने वालीं, आदरणीय सुषमा स्वराज जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में शत्-शत् नमन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button