Breaking NewsUttarakhand

सरकारी स्कूलों में एआई/एमएल कार्यशालाओं की पहल को हीरा सिंह बिष्ट ने दिया समर्थन

मुलाकात के दौरान पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने इस पहल की खुलकर सराहना की और इसे एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कार्यशाला से जुड़ने पर खुशी व्यक्त की।

देहरादून। सेलेब्रिनो (Celebrino) के संस्थापक एवं रोशनी जन सेवा संस्थान के पूर्व उपाध्यक्ष ऋषभ वर्मा ने उत्तराखंड के पूर्व मंत्री एवं आईएनटीयूसी (INTUC) अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट से मुलाकात की। इस दौरान आर.जे.एस.एस. (RJSS) एवं सेलेब्रिनो (Celebrino) द्वारा प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में एआई/एमएल (Artificial Intelligence/Machine Learning) कार्यशालाओं के विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई।

बता दें कि पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा विभाग में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने प्रदेश में नए इंजीनियरिंग कॉलेजों एवं पॉलीटेक्निक कॉलेजों की स्थापना से लेकर शिक्षा को दूर-दराज़ के गाँवों तक पहुँचाने का कार्य जमीनी स्तर पर किया है।

Advertisements
Ad 26

इस अवसर पर ऋषभ वर्मा ने राष्ट्रीय महासचिव इंटक (INTUC) एवं हाइड्रो इलेक्ट्रिक एम्प्लॉइज यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश शर्मा से भी मुलाकात की। श्री शर्मा ने प्रदेश के कर्मचारियों को कुशल एवं दक्ष बनाने की मुहिम को आगे बढ़ाने पर बल दिया, जिससे प्रदेश को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

मुलाकात के दौरान पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने इस पहल की खुलकर सराहना की और इसे एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कार्यशाला से जुड़ने पर खुशी व्यक्त की और हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए इसकी सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button