Breaking NewsUttarakhand

समस्त देशवासियों को वाल्मीकि जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसी कालजयी रचना कर समाज को सत्य, कर्त्तव्यनिष्ठा एवं सन्मार्ग पर चलने का मार्ग दिखाया।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस पावन अवसर पर अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महान संत, आदिकवि एवं महाकाव्य ‘रामायण’ के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती की आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

Advertisements
Ad 29

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसी कालजयी रचना कर समाज को सत्य, कर्त्तव्यनिष्ठा एवं सन्मार्ग पर चलने का मार्ग दिखाया। आदि कवि के रूप में उन्होंने रामायण के माध्यम से आदर्श समाज का चित्रण भी प्रस्तुत किया है।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, महर्षि वाल्मीकि द्वारा दी गई सामाजिक समरसता, सद्भाव तथा मानवता जैसे नैतिक मूल्यों की आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिकता है। हम सभी को महर्षि वाल्मीकि द्वारा दी गई शिक्षाओं को अपने व्यवहार में अपनाने का संकल्प लेना होगा। यही उनके प्रति हमारा सच्चा सम्मान एवं श्रद्धा का भाव होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button