Breaking NewsUttarakhand

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर जीआरडी एकेडमी में आयोजित हुआ कार्यक्रम

जीआरडी एकेडमी में 'राष्ट्रीय शिक्षा दिवस' के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया एवं विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया।

देहरादून। जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

देश के प्रथम शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान देने वाले भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद जी की जयंती को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों को मौलाना अबुल कलाम आजाद के जीवन एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा दिये गए महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जानकारी दी गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर ने भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें नमन किया, उन्होंने कहा- स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत और शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान देने वाले भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी की जयंती को देशभर में ‘राष्ट्रीय शिक्षा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

Advertisements
Ad 29

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देश के प्रथम शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद जी ने शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार माना। स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री ने जिस दृष्टि से शिक्षा को राष्ट्रनिर्माण का आधार बनाया, वही आधार आज ‘राष्ट्रीय शिक्षा दिवस’के रूप में हमें नई दिशा देता है।

जीआरडी एकेडमी में ‘राष्ट्रीय शिक्षा दिवस’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया एवं विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर दौरान सारिका डंग, सिमरन, मानसी, रश्मी, नीलम, सलोनी, मनीषा, शिवानी, प्रतीक्षा एवं मनीष आदि शिक्षकगण एवं स्कूल के कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button