Breaking NewsUttarakhand

महान गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की जयंती पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने किया नमन

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- श्रीनिवास अयंगर रामानुजन दुनियाभर के गणितज्ञों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। अल्पायु में ही रामानुजन जी ने दुनिया को गणित के ऐसे अनेक सूत्र और सिद्धांत दिए जो अनेक वैज्ञानिक खोजों में मददगार साबित हुए हैं।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- अपने सूत्रों व सिद्धांतों द्वारा विश्व को गणित के नए आयाम देने वाले प्रतिभाशाली महान गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। आप सभी को “राष्ट्रीय गणित दिवस” की शुभकामनाएं। विश्लेषण एवं संख्या सिद्धांत में अतुलनीय योगदान के लिए रामानुजन जी को सदैव याद किया जाएगा।

Advertisements
Ad 26

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- श्रीनिवास अयंगर रामानुजन दुनियाभर के गणितज्ञों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। अल्पायु में ही रामानुजन जी ने दुनिया को गणित के ऐसे अनेक सूत्र और सिद्धांत दिए जो अनेक वैज्ञानिक खोजों में मददगार साबित हुए हैं। उन्हें व्यापक रूप से भारत का सबसे महान गणितज्ञ माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button