Breaking NewsUttarakhand

भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : डॉ. अभिनव कपूर

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में देश को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में विक्रम साराभाई का योगदान अविस्मरणीय है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महान भारतीय वैज्ञानिक, ISRO के संस्थापक, भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक, पद्म विभूषण से अलंकृत डॉ. विक्रम साराभाई जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटिशः नमन।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- विक्रम साराभाई की दूरदर्शी सोच के परिणामस्वरूप भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान को जनकल्याण से जोड़ा और उपग्रह प्रौद्योगिकी के माध्यम से संचार, शिक्षा, मौसम पूर्वानुमान, कृषि एवं आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की। विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में देश को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में विक्रम साराभाई का योगदान अविस्मरणीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button