Breaking NewsUttarakhand

वंशिका सोनकर ने महानगर अनुसूचित बस्तियों के पार्षदों संग महापौर और नगर आयुक्त से की मुलाकात

पार्षद वंशिका सोनकर एवं अन्य पार्षदगणों ने अपने-अपने वार्ड की विभिन्न समस्याओं से नगर निगम महापौर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामि बंसल को अवगत कराया।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर ने महानगर अनुसूचित बस्तियों के पार्षदों के साथ देहरादून नगर निगम के महापौर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामि बंसल से मिलकर महानगर की सभी बस्तियों की क़ई समस्याओं के विषय मे ज्ञापन प्रेषित किया।

इस दौरान पार्षद वंशिका सोनकर एवं अन्य पार्षदगणों ने अपने-अपने वार्ड की विभिन्न समस्याओं से नगर निगम महापौर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामि बंसल को अवगत कराया। वहीं उक्त सभी विषयों को महापौर व नगर आयुक्त द्वारा बस्तियों के हित मे बताया गया। दोनों महानुभावों ने जल्द सभी विषयों पर कार्य करने व सभी समस्याओं के निवारण की सहमति दी। इस दौरान सभी पार्षदो ने नगर निगम मेयर व नगर आयुक्त का आभार जताया।

Advertisements
Ad 27

इस अवसर पर पार्षद वंशिका सोनकर के अलावा विशाल कुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा व रेनू घेल देवी, पार्षद सोनू बाबूराम, निर्दलीय पार्षद बरखा महेश, निर्दलीय पार्षद अनूप कुमार, भाजपा पार्षद प्रत्याशी रहे दीपक चरण, वरिष्ठ भाजपा नेता जयपाल वाल्मीकि, यमुना कॉलोनी वार्ड के पार्षद संजय सिंघल एवं भाजपा नेता सेमपाल गहलोत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button