जनता की परेशानियों को दूर करने की कोशिशों में जुटी हैं पार्षद वंशिका सोनकर
पार्षद वंशिका सोनकर क्षेत्र वासियों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनती हैं एवं उन समस्याओं के निवारण के प्रयास करती हैं। वे अपने इंदिरा कॉलोनी स्थित कार्यालय में नियमित तौर पर क्षेत्रवासियों संग बैठक कर उनकी सुध लेती हैं।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर क्षेत्र वासियों की समस्याओं के निदान के सभी संभव प्रयास कर रही हैं। वार्ड के विकास में वे कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं।
इंदिरा कॉलोनी वार्ड की जनता को राहत पहुंचाते हुए पार्षद वंशिका सोनकर ने हाल ही में क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक करवाया और यहाँ पर तारकोल व बजरी की मजबूत सड़क का निर्माण करवाया।
यही नहीं उन्होंने वार्ड की क्षतिग्रस्त नालियों और सीवरेज की मरम्मत का कार्य भी करवाया। इसके अलावा वार्ड में अन्य जगहों पर भी गलियों में टूटी सड़कों की मरम्मत करवाकर वे सीसी रोड का निर्माण करवा रही हैं। वहीं उन्होंने बिंदाल नदी के आसपास कूड़े की समस्या का निस्तारण भी करवाया।
पार्षद वंशिका सोनकर क्षेत्र वासियों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनती हैं एवं उन समस्याओं के निवारण के प्रयास करती हैं। वे अपने इंदिरा कॉलोनी स्थित कार्यालय में नियमित तौर पर क्षेत्रवासियों संग बैठक कर उनकी सुध लेती हैं। वहीं सभी पर्व व त्योहारों को वे वार्ड की जनता के साथ मिलकर हर्षोल्लास के साथ मनाती हुई नजर आती हैं। पार्षद वंशिका सोनकर के इसी व्यवहार ने उन्हें जनता के बीच प्रिय बनाया हुआ है।




