Breaking NewsUttarakhand

आगे बढ़कर जनता की सेवा में जुटी नज़र आती हैं पार्षद वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर लोगों की मदद करने के सभी संभव प्रयास करती हैं। कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू युवा पार्षद वंशिका सोनकर ने इंदिरा कॉलोनी की जनता से जो वादे किये थे वो उन्हें निभाने की पूरी कोशिश कर रही हैं।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर अपने वार्ड में विकास कार्य करवाने के लिए पूर्ण प्रयास कर रही हैं। वे आगे बढ़कर जनता की सेवा में जुटी नज़र आती हैं।

क्षेत्र वासियों की सेवा करते हुए एवं वार्ड की जनता को राहत पहुंचाते हुए पार्षद वंशिका सोनकर ने अपने बीते एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में क़ई विकास कार्य करवाये हैं, जिससे क्षेत्र वासियों ने काफी राहत महसूस की है।

वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की जनता की परेशानियों को दूर करते हुए पार्षद वंशिका सोनकर ने क्षेत्र में पानी की सप्लाई सुचारू करवाते हुए नई पाईप लाइन बिछवाने का कार्य किया। वहीं टूटी सड़कों की जगह नई व मजबूत सड़कों का निर्माण करवाया।

बीते दिनों बरसात में बिंदाल नदी में बाढ़ आने के कारण बिंदाल बस्ती में नदी किनारे बना पुस्ता क्षतिग्रस्त हो गया था। सूचना पाकर पार्षद वंशिका सोनकर ने तत्काल मौके का मुआयना किया और क्षतिग्रस्त पुस्ते की मरम्मत का कार्य करवाया।

Advertisements
Ad 26

यही नहीं, पार्षद वंशिका सोनकर ने वार्ड के भीतर नालियों व सीवरेज की साफ-सफाई व मरम्मत का कार्य भी करवाया। वे समय-समय पर नालियों व सीवरेज की सफाई का कार्य नगर निगम के सहयोग से करवाती रहती हैं। जिससे क्षेत्र में बीमारियों को फैलने से रोका जा सके और क्षेत्र की आम जनता को राहत मिल सके।

वहीं वार्ड की पीड़ित व जरूरतमंद जनता की मदद के लिए भी वे सदैव तत्पर रहती हैं। वे क्षेत्र वासियों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनती हैं और लोगों की तकलीफों को दूर करने के प्रयास करती दिखाई देती हैं। हाल ही में उन्होंने वार्ड के कई पीड़ितों को राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के विधायक खजान दास के हाथों आर्थिक मदद मुहैया करवाई।

पार्षद वंशिका सोनकर लोगों की मदद करने के सभी संभव प्रयास करती हैं। कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू युवा पार्षद वंशिका सोनकर ने इंदिरा कॉलोनी की जनता से जो वादे किये थे वो उन्हें निभाने की पूरी कोशिश कर रही हैं।

वंशिका सोनकर ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य करवाने के लिए उन्हें राजपुर रोड विधायक खजान दास जी एवं देहरादून नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल जी का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। वहीं क्षेत्रवासी भी राहत की सांस ले रहे हैं और खुलकर अपनी युवा पार्षद की प्रशंसा कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button