Breaking NewsUttarakhand

बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर 16 फरवरी को राजभवन कूच करेगी उत्तराखंड कांग्रेस

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आज देहरादून में प्रेसवार्ता की। उन्होंने प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों को लेकर सरकार को घेरा।

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस ने कानून व्यवस्था को लेकर अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस महिला अपराध, बेरोजगारी सहित तमाम मुद्दों को लेकर 16 फरवरी को राजभवन कूच करेगी।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रेसवार्ता कर कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और सरकार जनता का ध्यान भटकना चाह रही है। इसलिए हम एकजुट होकर राजभवन कूच करेंगे।

Advertisements
Ad 26

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने देहरादून जिला प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि 16 फरवरी क़ो राजभवन घेराव को लेकर जिला प्रशासन ने अभी तक परेड ग्राउंड की अनुमति नहीं दी है। उन्होंने कहा, अगर हमें अनुमति नहीं मिली तो हम तो घंटाघर पर जमा होंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button