Breaking NewsUttarakhand
प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व संविधान निर्माता "भारत रत्न" बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

देहरादून। बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का पीएम नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को उद्घाटन कर दिया। इसी के साथ दोनों शहरों के बीच 6 घंटे का सफर अब सिर्फ ढाई घंटे का रह गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लोकार्पण के अवसर पर देहरादून पहुंचे, जहां उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत हुआ।

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व संविधान निर्माता “भारत रत्न” बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।




